इस जादुई शो से जुड़ी कुछ दुखद यादें भी हैं. शो के दो बेहद खास कलाकार अब हमारे बीच नहीं हैं. शो की एक्ट्रेस शशिकला का अप्रैल 2021 में निधन हो गया था. वो भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. सोनपरी में उन्होंने फ्रूटी की दादी का रोल निभाया था. उनका रोल भले ही निगेटिव था, लेकिन काफी मजेदार था.
सोनपरी के दूसरे एक्टर विवेक शौक भी अब हम हमारे बीच नहीं हैं. अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले विवेक शौक का साल 2011 में महज 43 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था.
(Photo: Instagram)