महिला कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल:पुलिस चौकी के पास मर्डर, फिर नाले में फेंकी लाश; फास्टफूड विक्रेता ने इसलिए मारा – Female Kabaddi Player Anushka Murdered Over Rs 3,600 In Meerut


Female Kabaddi Player Anushka Murdered Over Rs 3,600 In Meerut

Anushka Murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा किया। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। 


आरोपी ने 15 अप्रैल की रात को ही वारदात को अंजाम देने के बाद शव को रोहटा रोड पर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने देहरादून निवासी आरोपी श्याम धानक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके शव के अवशेष बरामद किए हैं।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दौराला निवासी नेमपाल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 15 अप्रैल की रात से वह लापता थी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। 


Leave a Comment