पति की आंखों में तेजाब डालने वाली पत्नी को उम्रकैद:गैरमर्द के साथ पकड़ी गई थी महिला, पढ़ें कहकशां की करतूत – Wife Sentenced To Life Imprisonment For Throwing Acid On Husband


मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट पीठासीन अधिकारी गोपाल जी के न्यायालय में चल रही थी। एडीजीसी नरेंद्र कुमार यादव ने साक्ष्यों के आधार पर दलीलें पेश कीं। न्यायालय ने 27 मई को महिला कहकशां को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था और एक जून दिन सोमवार को अंतिम निर्णय सुनाए जाने की तिथि निर्धारित कर दी थी। सोमवार न्यायालय ने दोषी कहकशां को आजीवन कारावास और 1,76000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।


Wife Sentenced to Life Imprisonment for Throwing Acid on Husband

उम्रकैद के साथ देना होगा 1,76000 रुपये मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट पीठासीन अधिकारी गोपाल जी क
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

यूपी के संभल थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुए पति पर तेजाब फेंकने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 सुनवाई के बाद ही महिला को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। इस मामले में फार्स्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को अंतिम निर्णय सुनाते हुए दोषी महिला को आजीवन कारावास और 1,76000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।



Leave a Comment