कैसे पा सकते हैं 90,000 रुपये लोन?
स्वनिधि योजना के तहत अप्लाई करने वाले आवेदक का आवेदन मंजूर होने के बाद उसे पहली किस्त में 15,000 रुपये सरकार देती है, जबकि दूसरी 25,000 रुपये और तीसरी किस्त 50,000 की होती है. बिना किसी गारंटी के पहली किस्त के रूप में मिले 15,000 रुपये को तय अवधि के भीतर वापस करने के बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाती है और इसे भी उसी तरह तय समय में चुकाने के बाद तीसरी किस्त में एकमुश्त 50,000 रुपये का लोन दे दिया जाता है. (Photo: ITG)