जब विराट से मिले वैभव:पहले किया नमस्ते फिर हुआ हैंडशेक, किंग ने कंधे पर हाथ रख की तारीफ; आई चेहरे पर मुस्कान – Virat Kohli Meets Vaibhav Sooryavanshi After Ipl 2026 Gt Vs Rcb Final Video Goes Viral


आईपीएल 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात ने करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वैभव ने नमस्ते कर विराट का अभिवादन किया, जबकि कोहली ने कंधे पर हाथ रखकर उनकी हौसला-अफजाई की और यह खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Virat Kohli meets Vaibhav Sooryavanshi after IPL 2026 GT VS RCB Final video goes viral

विराट-वैभव
– फोटो : IPL/BCCI (Videograb)

विस्तार

आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न अपने चरम पर था। आतिशबाजी से आसमान जगमगा रहा था, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का उत्सव मना रही थी और हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक पल के गवाह थे। लेकिन इसी शोर और चमक-दमक के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को छू लिया।



Leave a Comment