होटल में पति के साथ मिली गर्लफ्रेंड, फिर बाल पकड़कर हुई मारपीट, वीडियो – agra hotel wife catches husband with girlfriend high voltage drama video viral LCLAR


उत्तर प्रदेश के आगरा में पति, पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ताजगंज क्षेत्र में एक होटल के अंदर शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया, जहां दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल में एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था. इसी बीच उसकी पत्नी को इसकी जानकारी मिल गई. इसके बाद पत्नी भी होटल पहुंच गई और उसने अपने पति को कथित गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया.

बताया जा रहा है कि होटल के अंदर ही पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी. स्थिति बिगड़ती देख युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और अपनी कथित गर्लफ्रेंड को होटल से बाहर निकाल दिया. होटल से निकलने के बाद कथित गर्लफ्रेंड स्कूटी से वहां से जाने लगी. इसी दौरान युवक की पत्नी उसके पीछे दौड़ पड़ी. आरोप है कि पत्नी ने स्कूटी रोककर कथित गर्लफ्रेंड को नीचे खींच लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद सड़क पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई.

बीच सड़क बाल पकड़कर भिड़ीं दोनों महिलाएं
 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान कथित गर्लफ्रेंड ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसे सड़क पर गिरा दिया. इतना ही नहीं, उसे कुछ दूरी तक घसीटने की भी बात सामने आई है. दूसरी ओर पत्नी ने भी पलटवार करते हुए अपने पति को चप्पलों से पीटा और कथित गर्लफ्रेंड पर लात-घूंसे बरसाए मामला उस समय और गंभीर हो गया जब कथित गर्लफ्रेंड ने गुस्से में एक ईंट उठा ली और महिला की ओर बढ़ी. हालांकि युवक ने बीच में आकर उसे रोक लिया। मारपीट के दौरान पत्नी के कपड़े भी फट गए.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को अलग कराया. इसके बाद कथित गर्लफ्रेंड अपनी स्कूटी लेकर वहां से चली गई. घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. इस मामले में ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिरोही ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस के पास फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment