Health
oi-Staff
What Not To Eat With Curd: दही हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं। लेकिन हर फायदेमंद चीज को सही तरीके से खाना भी जरूरी होता है। गलत तरीके से दही का सेवन करने पर गैस, अपच या एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि दही को संतुलित और सही संयोजन के साथ ही खाया जाए। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें दही के साथ मिलाकर खाने से सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। तो आइए, जानते हैं दही के साथ किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए –

फलों के साथ दही खाने से बचें
कई लोग दही और फलों का एक साथ सेवन करते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इन दोनों को साथ में खाना उचित नहीं माना जाता है। खासतौर पर, खट्टे फलों के साथ दही लेने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। ऐसा करने से गैस, पेट फूलना और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोगों को पेट में भारीपन या असहजता भी महसूस हो सकती है।
अंडे के साथ दही न खाएं
दही और अंडे को एक साथ खाना भी सही नहीं माना जाता। दरअसल, अंडे की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की तासीर ठंडी मानी जाती है। ऐसे में, दोनों को साथ में लेने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। शरीर को इन्हें एक साथ पचाने में परेशानी हो सकती है, जिससे गैस, पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है।
दूध के साथ दही न लें
दूध और दही को एक साथ सेवन नुकसानदायक माना जाता है। दोनों ही डेयरी उत्पाद हैं, लेकिन इनका पाचन अलग-अलग तरीके से होता है। यदि इन्हें साथ में या तुरंत एक-दूसरे के बाद लिया जाए, तो पेट में गड़बड़ी हो सकती है। इससे गैस, अपच या भारीपन जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। बेहतर है कि दूध और दही के सेवन के बीच थोड़ा अंतर रखा जाए, ताकि पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
मांस के साथ दही खाने से करें परहेज
दही के साथ किसी भी प्रकार का मांस खाना सही नहीं माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, दोनों की पाचन प्रक्रिया अलग होती है, जिससे पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इस वजह से अपच, गैस या पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोगों को पेट दर्द या भारीपन भी महसूस हो सकता है।
टमाटर के साथ दही न खाएं
कई लोग रायता बनाते समय स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें दही के साथ प्याज और टमाटर मिलाते हैं। लेकिन आयुर्वेद में दही और टमाटर को साथ खाने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि यह संयोजन पाचन को प्रभावित कर सकता है। इसे एक साथ लेने से गैस, पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
Story first published: Tuesday, June 2, 2026, 9:30 [IST]