‘हर चीज का बिल उन्होंने ही चुकाया’, सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहे जाने पर बोले ललित मोदी, रिश्ते पर भी की बात – Lalit Modi Reacts To Sushmita Sen Being Called Gold Digger Spoke About His Relation


कुछ साल पहले, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन तस्वीरों में वे एक-दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे थे। एक तस्वीर में, सुष्मिता ने एक बड़ी हीरे की अंगूठी पहनी हुई थी और लोगों ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहा था। ललित मोदी ने अपने रिश्ते और एक्ट्रेस को ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने के बारे में खुलकर बात की है।




कामयाब महिला हैं सुष्मिता


‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से बातचीत में ललित मोदी ने कहा, ‘सुष्मिता एक खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं। मेरे जानने वालों में शायद ही किसी के पास उनसे ज्यादा हीरे होंगे। उन्होंने यह सब खुद कमाया है। उनके तो हीरों के स्टोर भी थे।’


Leave a Comment