27 सेकंड में 8 बार पटका:आरव का कत्ल कर ये काम करने वाला था ‘कातिल’, फिर बदला प्लान; विराज का एक और नया खुलासा – Firozabad Aarav Murder Case Accused Killer Viraj Intended To Commit Suicide After Murder Of An Innocent
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार को डेढ़ साल के मासूम आरव की आठ बार जमीन पर पटक कर हत्या करने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। मासूम की हत्या करने वाला आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक पुलिस पूछताछ में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के सिर से जब खून का नशा उतरा, तो वह बुरी तरह डर गया था। पकड़े जाने के खौफ और आत्मग्लानि के कारण वारदात के कुछ घंटों बाद तक उसके दिमाग में लगातार सुसाइड करने का ख्याल आ रहा था। वह खुद की जान देने की योजना बना रहा था, लेकिन बाद में उसने इरादा बदल दिया और भागने की जुगत में लग गया।
2 of 12
आरव की हत्या के बाद सदमे में मां
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम के शव को गेट पर फेंककर भाग गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे यादव कॉलोनी में मासूम आरव को सड़क पर पटकने के बाद जब हत्यारोपी शव को गेट पर फेंककर भागा, तो वह मुख्य रास्तों पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसे डर था कि मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात होगी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से वह तुरंत दबोच लिया जाएगा।
3 of 12
आरव की हत्या के बाद मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी विराज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार छिपने के ठिकाने तलाश रहा था विराज
इसी खौफ के कारण कातिल विराज कई घंटों तक शिकोहाबाद की सुनसान और अंदरूनी गलियों में बेहद शातिर तरीके से भटकता रहा। इस दौरान वह लगातार छुपने के ठिकाने तलाश रहा था। उसने शिकोहाबाद से निकलने की नई प्लानिंग की।
4 of 12
आरव की हत्या के बाद गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं भागने की फिराक में था ‘कातिल’
वह सीधे बदायूं जाने के बजाय पुलिस को चकमा देने के लिए शिकोहाबाद से एटा और फिर वहां से बदायूं भागने की फिराक में था। इसके लिए वह किसी भी मुख्य बस स्टैंड या चौराहे पर जाने के बजाय रात होने का इंतजार कर रहा था।
5 of 12
बेसुध हुई आरव की मां रति
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए एकजुट हुई यादव कॉलोनी
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की वीभत्स हत्या के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। खौफनाक सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पूरी कॉलोनी में शोक के साथ-साथ आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के खिलाफ भारी आक्रोश है।