आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, इस अंदाज में नजर आया कपल – Anushka Sharma Virat Kohli Visit Vrindavan At Premanand Maharaj Ashram After Rcb Ipl Victory


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi

Updated Tue, 02 Jun 2026 12:41 PM IST

Virat And Anushka: आईपीएल का दूसरा खिताब जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां देखें तस्वीरें…


Anushka Sharma Virat Kohli Visit Vrindavan At Premanand Maharaj Ashram After RCB IPL Victory

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार

विराट कोहली की आरसीबी ने हाल ही में अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता है। हर बार की तरह अनुष्का शर्मा इस बार भी आरसीबी और विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अब दूसरा खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सीधे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं। 


आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का


विराट-अनुष्का ने वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम का दौरा किया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। अब अनुष्का और विराट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें विराट और अनुष्का आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात के बाद आश्रम से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)




Leave a Comment