पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग (Queen of the Hills) एक ऐसा हिल स्टेशन है जो कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है. चाय के हरे-भरे बागान, कंचनजंघा के मनोरम दृश्य…सुनने में ये बेहद अच्छा लगता है, लेकिन पीक सीजन में अगर आप यहां जाएंगे तो काफी परेशानी हो सकती है. दरअसल यहां पर भी गर्मियों में देशभर के पर्यटक उमड़ पड़ते हैं. इस वजह से ये जगह भीड़ से भर जाती है और रास्तों में जाम भी काफी मिलता है.
(Image: Pexels)