बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. इसके बाद पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो गई है. फुटेज में ज्ञान बिंदु कोचिंग के गार्ड को कोचिंग परिसर में घुसकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में गार्ड अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ कई अन्य साथी भी नजर आ रहे हैं, जो कोचिंग स्टाफ और छात्रों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़ कर रहे हैं.
इस घटना ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस अब वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
—- समाप्त —-