Beauty
oi-Staff
Hair Growth Home Remedies: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। हम से कई लोग अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के शैंपू, ऑयल और अन्य हेयर हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो बालों को लंबा करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में केले के छिलके (Banana Peels) भी शामिल हैं। जी हां, केले के छिलकों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत, लंबा और घना बनाते हैं। साथ ही, इससे बालों मुलायम और चमकदार भी बनते हैं। तो आइए, जानते हैं लंबे बालों के लिए केले के छिलके कैसे लगाएं –

बाल बढ़ाने के लिए कैसे लगाएं केले के छिलके?
केले के छिलकों का पानी
बालों की ग्रोथ के लिए आप केले के छिलकों का पानी लगा सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर ठंडा कर लें। बालों को शैंपू से धोने के बाद केले के छिलकों के पानी से सिर को धोएं। इससे न सिर्फ हेयर ग्रोथ में मदद मिलेगी, बल्कि बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे।
केले के छिलके का हेयर मास्क
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप केले के छिलके का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए केले के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर उन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को छन्नी से छान लें। उसके बाद इस पाउडर को एक कटोरी में निकालें और इसमें एक कटोरी दही और 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल जल्दी लंबे हो सकते हैं। साथ ही, बाल सॉफ्ट और शाइनी भी नजर आएंगे।
Story first published: Wednesday, April 22, 2026, 14:41 [IST]