दिल्ली रेस्तरां हादसे में 21 मौतें:उपहार सिनेमा से लेकर मुंडका तक, राजधानी में हुए ये दहलाने वाले अग्निकांड – Delhi Restaurant Fire Malviya Nagar From Uphar Cinema Mundka Factory Fire Know Biggest Fire Related Incidents


देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (3 जून) को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्तरां में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं है, लेकिन दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर राहत और बचाव कार्य जारी रखे हैं। सामने आया है कि जिस इमारत में यह अग्निकांड की घटना हुआ, वहां निचले तल पर रेस्तरां था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर होटल के कमरे थे। एक पुलिस सूत्र के मुताबिक, होटल में सिर्फ एक ही दरवाजा आने और जाने के लिए था। फिलहाल होटल को मिली दमकल की एनओसी की जांच जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो 20 से 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। 


हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में आगजनी की किसी घटना ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। इससे पहले भी देश की राजधानी ने कई अग्निकांड देखे हैं। इनमें आग लगने की घटना से जुड़ा सबसे बड़ा और चर्चित हादसा करीब 29 साल पुराना उपहार सिनेमा अग्निकांड रहा था, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी। हालांकि, इसके बाद भी कई आग लगने की घटनाएं हुई हैं, जिनमें दर्जनों लोग मारे गए हैं। 

ये भी पढ़ें: तस्वीरों में देखें होटल में आग का तांडव: इमारत से नीचे कूदने के लिए बिछाई रजाइयां, मृतकों में विदेशी भी शामिल


Leave a Comment