करीब 8 साल के रिलेशनशिप के बाद 2011 में प्रतीक और अपर्णा यादव शादी के बंधन में बंधे. यह शादी मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई थी जो महीनों तक चर्चा में रही थी. अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रतीक बहुत ही केयरिंग पति थे और उन्होंने घर संभालने में हमेशा मदद की.
हालांकि, साल 2017 से तब चीजें धीरे-धीरे बदलना शुरू हो गईं जब अपर्णा ने समाजवादी पार्टी से पॉलिटिक्स में एंट्री की. अपर्णा ने तब लखनऊ कैन्टोनमेंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं.
(Photo: Instagram/PrateekYadav)