दिल्ली अग्निकांड:होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, 21 की मौत, 19 घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज – Delhi Fire Tragedy Hotel Owner Lovkesh Bajaj Arrested 21 Dead


अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Wed, 03 Jun 2026 10:19 PM IST

दिल्ली मालवीय नगर के एक होटल में बुधवार को भीषण आग लगी। इसमें 21 लोगों की जान चली गई और 19 से अधिक घायल हुए है। सरकार ने मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं, होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Delhi Fire Tragedy Hotel Owner Lovkesh Bajaj arrested 21 Dead

दिल्ली के होटल में लगी आग
– फोटो : पीटीआई



विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक पांच मंजिला होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में लगी भीषण आग ने गुरुग्राम के एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 21 लोगों की जान ले ली। 19 से अधिक लोग घायल या झुलसे हैं जिनमें से नौ की हालत नाजुक है। मृतकों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।



Leave a Comment