राधिका मर्चेंट ने इस खास मौके पर फ्रेंच फैशन हाउस Givenchy का कस्टम हाउते कॉउचर साड़ी गाउन पहना था. ये गाउन भारतीय साड़ी की ड्रेपिंग से इंस्पायर्ड था, जिसे मॉडर्न वेस्टर्न सिल्हूट के साथ डिजाइन किया गया था. मिंट ग्रीन कलर के इस वन-शोल्डर गाउन पर बेहद बारीक एम्बेलिशमेंट्स लगाए गए थे, जो इसे और भी रॉयल बना रहे थे.