‘ईरान झूठ बोल रहा है…’ ओमान की खाड़ी में हमले के दावे पर US का जवाब, कहा- हमारे जहाज सुरक्षित हैं – us denies iran attack on military ship oman gulf kuwait airport tehran is lying ntc drmt


एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जल्द शांति समझौता होने के दावे कर रहे हैं, दूसरी तरफ मिडिल-ईस्ट में हमले नहीं रुक रहे हैं. अब ईरान ने ओमान की खाड़ी में एक अमेरिकी सैन्य जहाज पर हमला कर दिया है. हालांकि, अमेरिकी सेना ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह झूठ करार दिया है.

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि एक अमेरिकी सैन्य जहाज ईरान की समुद्री सीमा की तरफ बढ़ रहा था. इस अमेरिकी जहाज पर एक ‘कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ मौजूद था. ईरान की मानें तो अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए उसने इस जहाज को निशाना बनाया है.

ईरान की ओर से हमले के दावे पर अमेरिकी सेना की प्रतिक्रिया सामने आई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के दावों को सिरे से खारिज कर दिया और असल सच बताया.

‘ईरान झूठ बोल रहा है…’

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ईरान अब ये दावा कर रहा है कि उसने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के एक विध्वंसक जहाज को निशाना बनाया है. ये दावा पूरी तरह गलत है. सच्चाई ये है कि ईरान झूठ बोल रहा है.’

अमेरिकी सेना ने आगे लिखा, ‘समुद्र में मौजूद हमारे सभी अमेरिकी सैन्य जहाज और उपकरण पूरी तरह सुरक्षित हैं. वो बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रूप से तैर रहे हैं, चल रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं.’

कुवैत एयरपोर्ट पर हमले पर भी अमेरिका ने दिया जवाब

वहीं, ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले से इनकार किया था. ईरान ने कहा था कि वहां हुआ नुकसान दरअसल अमेरिका की ही मिसाइल इंटरसेप्टर के गिरने की वजह से हुआ था. अब अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के इस दावे पर भी तीखा पलटवार किया है. 

यह भी पढ़ें: ‘ईरान दस्तखत करने वाला है, वीकेंड पर समझौता हो सकता है…’ शांति वार्ता पर ट्रंप का दावा

अमेरिकी सेना ने कहा, ‘ईरान ने इस नागरिक हवाई अड्डे पर खुद ड्रोनों से हमला किया था. ये एक सोची-समझी, जानबूझकर की गई और पूरी तरह से बिना उकसावे वाली सैन्य कार्रवाई थी. अब ईरान इस नुकसान की जिम्मेदारी से भागने के लिए अमेरिका पर झूठे आरोप लगा रहा है.’

—- समाप्त —-


Leave a Comment