French Open 2026:फ्रेंच ओपन में हार के बाद टूटीं विश्व नंबर-एक सबालेंका, क्या अब टेनिस को कह देंगी अलविदा? – Aryna Sabalenka Hints At Quitting Tennis After Shocking French Open Collapse


Aryna Sabalenka Hints at Quitting Tennis After Shocking French Open Collapse

सबालेंका
– फोटो : Twitter

विस्तार

फ्रेंच ओपन 2026 में दुनिया की नंबर-एक महिला टेनिस खिलाड़ी अरीना सबालेंका का अभियान बेहद निराशाजनक अंदाज में समाप्त हुआ। क्वार्टर फाइनल में उन्हें 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबालेंका बेहद निराश नजर आईं और उन्होंने संन्यास तक की बात भी कर दी। इससे फैंस डर गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…




श्नाइडर से हारीं सबालेंका


दरअसल, डायना श्नाइडर के खिलाफ सबालेंका ने शानदार शुरुआत की थी और एक समय वह जीत से सिर्फ दो अंक दूर थीं, लेकिन इसके बाद मुकाबले का पूरा रुख बदल गया।सबालेंका 6-3, 5-2 की बढ़त पर थीं, लेकिन फिर लगातार 10 गेम गंवा बैठीं। निर्णायक सेट में उन्हें 6-0 से हार का सामना करना पड़ा और उनका फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।


Leave a Comment