फीफा वर्ल्ड कप सिर पर, लेकिन भारत में कहां देखेंगे मैच?:ब्रॉडकास्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार; फुटबॉल फैंस परेशान – Indian Fans Gear Up For Football Fever, But How Will They Watch Football World Cup Matches?
{“_id”:”6a0e827492abcf1fa606a7ea”,”slug”:”indian-fans-gear-up-for-football-fever-but-how-will-they-watch-football-world-cup-matches-2026-05-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फीफा वर्ल्ड कप सिर पर, लेकिन भारत में कहां देखेंगे मैच?: ब्रॉडकास्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार; फुटबॉल फैंस परेशान”,”category”:{“title”:”Football”,”title_hn”:”फुटबॉल”,”slug”:”football”}}
फीफा वर्ल्ड कप 2026 – फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय खेल प्रेमियों का ध्यान अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर टिक गया है। 12 जून (भारतीय समयानुसार) से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर देशभर में उत्साह बढ़ता जा रहा है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले भी भारत में इसके आधिकारिक ब्रॉडकास्टर का फैसला नहीं हो पाया है। यह स्थिति भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि दशकों से फीफा वर्ल्ड कप भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़े स्तर पर देखा जाता रहा है।