प्रियांक खड़गे बने कर्नाटक के नए गृह मंत्री, सिद्धारमैया के बेटे को शहरी विकास, CM डीके शिवकुमार ने बांटे विभाग – karnataka dk shivakumar cabinet portfolio allocation priyank kharge home minister lcln


कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री ने खुद के पास वित्त, कैबिनेट मामले और इंटेलिजेंस जैसे सबसे अहम विभाग रखे हैं, जबकि डिप्टी सीएम डॉ. जी परमेश्वर को राजस्व विभाग सौंपा गया है.

कैबिनेट आवंटन में सबसे अहम पद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को मिला है. उन्हें राज्य का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया है. हालांकि इंटेलिजेंस विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा. इसके साथ ही खड़गे आईटी, बीटी और ई-गवर्नेंस विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे को भी जगह
मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है. उन्हें नगर विकास मंत्रालय सौंपा गया है. (खबर अपडेट की जा रही है…)

—- समाप्त —-


Leave a Comment