फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में Wfi का एक्शन:पांच पहलवान 4 साल के लिए निलंबित, रेफरी आयोग सदस्य को भी नोटिस – Wfi Suspends Five Wrestlers Over Fake Birth Certificates; Referee Commission Member Showcaused Know Details


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Thu, 04 Jun 2026 07:43 PM IST

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के मामले में डब्ल्यूएफआई ने ट्रायल विजेता दीपांशु समेत पांच पहलवानों को चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं, बेटे के मुकाबले में कोच की भूमिका निभाने के आरोप में रेफरी आयोग के सदस्य जयबीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


WFI suspends five wrestlers over fake birth certificates; referee commission member showcaused know details

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)
– फोटो : WFI (facebook)



विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने आयु धोखाधड़ी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए पांच पहलवानों को चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। इन पहलवानों के जन्म प्रमाण पत्र जांच के दौरान फर्जी पाए गए। वहीं, एक अलग मामले में डब्ल्यूएफआई ने रेफरी आयोग के सदस्य जयबीर को हितों के टकराव के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



Leave a Comment