Messi Event Chaos:समन के बावजूद पुलिस की पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए अरुप विश्वास, मांगा दो सप्ताह का समय – Former West Bengal Sports Minister Aroop Biswas Skips Police Summons In Messi Event Chaos Case
{“_id”:”6a217c3d5f444e2f310978ae”,”slug”:”former-west-bengal-sports-minister-aroop-biswas-skips-police-summons-in-messi-event-chaos-case-2026-06-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Messi event chaos: समन के बावजूद पुलिस की पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए अरुप विश्वास, मांगा दो सप्ताह का समय”,”category”:{“title”:”Football”,”title_hn”:”फुटबॉल”,”slug”:”football”}}
लियोनेल मेसी के साथ अरुप विश्वास – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरुप विश्वास ने लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था से संबंधित मामले में पुलिस की पूछताछ के लिए पेश होने के बजाय दो सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए यह मोहलत मांगी है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
पूर्व मंत्री को पांच जून तक पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। यह समन कार्यक्रम के आयोजक शत्रुघ्न दत्ता द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद जारी किया गया था। दत्ता ने पूर्व मंत्री पर पिछले साल के इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल कार्यक्रम के संबंध में टिकटों की कालाबाजारी, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।