खत्म हुआ इंतजार, केरल पहुंचा मानसून, जानें इस बार कैसा रहेगा मानसून?


आईएमडी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहुंच चुका है, जिससे भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद बढ़ गई है. केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी है. तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ 7 से 20 सेमी तक बारिश संभव है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून 30 जून तक पूरे देश को कवर कर सकता है. दिल्ली में इसके 25-30 जून के बीच पहुंचने की संभावना है, जबकि यूपी में 15 जून के आसपास बारिश शुरू हो सकती है. अलनीनो के असर से इस बार बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका जताई गई ह.


Leave a Comment