प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड:चारों का हत्यारा सिर्फ एक व्यक्ति, या कहानी में और भी किरदार? पीछे रह गए कई सवाल – Prayagraj Mass Murder Case Solved In 12 Hours But Many Questions Remain


साउथ मलाका में वैश्य परिवार हत्याकांड का खुलासा भले ही पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कर दिया हो, लेकिन कई सवाल अब भी जवाब के इंतजार में हैं। संदेह इसलिए भी है क्योंकि पुलिस की जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इससे चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस जघन्य हत्याकांड के पीछे सिर्फ एक व्यक्ति था? या फिर कहानी में अभी कुछ और किरदार सामने आने बाकी हैं।




Prayagraj Mass Murder Case Solved in 12 Hours But Many Questions Remain

साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा दिखा
– फोटो : अमर उजाला


जिस अभिषेक को घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, वह अब जीवित नहीं है। यानी शनि की कहानी को सही या गलत साबित करने वाला कोई नहीं? जैसा शनि कहता जा रहा है वही सच माना जा रहा है। पुलिस भी इस गुत्थी को समझ रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।


Prayagraj Mass Murder Case Solved in 12 Hours But Many Questions Remain

साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद गेट पर लगा ताला
– फोटो : अमर उजाला


जांच में पता चला है कि आरोपी शनि गुप्ता रोजाना रात करीब 10 बजे तक अपने घर पहुंच जाता था। घटना वाले दिन वह पूरी रात घर नहीं लौटा। हैरानी की बात यह है कि रात करीब एक बजे ही उसके भाई ने साउथ मलाका चौकी पहुंचकर शनि की गुमशुदगी की सूचना दे दी।


Prayagraj Mass Murder Case Solved in 12 Hours But Many Questions Remain

साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद तैनात पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर महज तीन घंटे में ही परिजनों को उसकी गुमशुदगी की चिंता क्यों होने लगी? आमतौर पर परिवार के लोग एक-दो दिन नाते-रिश्तेदारी या दोस्तों के यहां तलाश के बाद गुमशुदगी की सूचना देते हैं।


Prayagraj Mass Murder Case Solved in 12 Hours But Many Questions Remain

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
– फोटो : अमर उजाला


उधर, आरोपी भी कारोबारी वीरेंद्र वैश्य, पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटा अभिषेक की हत्या करने के बाद पूरी रात घर पर रुका रहा। उसके पास वारदात को अंजाम देने के बाद भागने का पूरा मौका था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जब वह सुबह पांच बजे घर से बाहर निकलने लगा तो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की वजह से आसानी से पुलिस की गिरफ्त में आ गया।



Leave a Comment