भारतीय टीम में बदलाव की तैयारी:श्रेयस का T20 कप्तान बनना लगभग तय, कौन होगा उपकप्तान? वैभव को मिल सकता है मौका – Shreyas Iyer Likely To Become T20 Captain Vaibhav Suryavanshi In Contention Who Will Be Vice-captain
{“_id”:”6a226fce5b5893d8fa0a759b”,”slug”:”shreyas-iyer-likely-to-become-t20-captain-vaibhav-suryavanshi-in-contention-who-will-be-vice-captain-2026-06-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भारतीय टीम में बदलाव की तैयारी: श्रेयस का T20 कप्तान बनना लगभग तय, कौन होगा उपकप्तान? वैभव को मिल सकता है मौका”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारतीय टीम – फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है और अब ये लगभग तय है कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान होंगे। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक होगी। भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं।