राजस्थान के भरतपुर जिले के गिरधरपुरा गांव में बुधवार को एक भीषण अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया. इस घटना में 20 से 25 कच्चे-पक्के मकान जलकर खाक हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. यह आग घरों के पास रखे भूसे के ढेर में अचानक लगी, और देखते ही देखते इसने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि ग्रामीणों को संभलने का मौका नहीं मिला.