Delhi Fire:परिवारों से लेकर विदेशी तक शिकार, क्यों नहीं जाग रहीं सरकारें? कब-कहां अग्निकांडों से दहला देश – Fire Incidents In India From Delhi Malviya Nagar Hotel Fire To Indore Ev Charging Blaze Case Know Reasons And


दिल्ली में मंगलवार को एक होटल में आग लगने की घटना ने एक बार फिर पूरे देश को दहला दिया। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में लगी आग में कुल 21 लोगों की मौत हुई, जिसमें 11 विदेशी समेत कुल 21 लोगों की जान चली गई। ऐसा नहीं है कि दिल्ली या देश में यह इस तरह की पहली घटना थी। भारत में इससे पहले भी कुछ ऐसे ही अग्निकांडों ने डर फैलाया। फिर चाहे इंदौर में एक चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से एक इमारत के जलने और परिवार के खात्मे की घटना हो या दिल्ली में ही कुछ दिन पहले ही विवेक विहार में रिहायशी इमारत में अग्निकांड से नौ मौतों का मामला। कुछ समय तक इन मामलों को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन तक सक्रिय दिखे। लेकिन इसके बावजूद आग लगने की इन घटनाओं और इनमें होने वाली मौतों में कोई खास फर्क नहीं आया है। अग्निकांडों ने अब भी देश को दहलाना जारी रखा है।




ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बीते कुछ महीनों में देश में कहां-कौन से बड़े हादसे हुए हैं? इनमें कितने लोगों की जान गई है? इन अग्निकांडों के कारण क्या रहे हैं? इन घटनाओं को लेकर क्या कार्रवाई हुई है? आइये जानते हैं…


Leave a Comment