इस हफ्ते की शुरुआत से जारी मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण चीन के विभिन्न प्रांतों में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. सबसे भीषण हादसा गुआंशी प्रांत में हुआ, जहां कृषि मजदूरों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक उफनती नदी में बह गया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. प्रभावित प्रांतों से अब तक 24,000 से अधिक लोगों को सेना और आपातकालीन टीमों की मदद से सुरक्षित निकाला गया है. Photo: Reuters