Bihar :विधान परिषद की चार सीटों के लिए नीतीश ने प्रत्याशी दिए; Jdu से निशांत के अलावा किन्हें मौका? – Jdu Party Mlc Candidate Bihar News Nishant Kumar Bhartiya Mehta Shivrani Devi Prajapati Lalan Prasad


Bihar News : नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड ने निशांत कुमार के साथ ही तीन और प्रत्याशियों के नाम बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए जारी कर दिए। उधर भाजपा ने भी सूची जारी कर दी है।


Jdu party MLC candidate Bihar news Nishant Kumar Bhartiya Mehta shivrani Devi Prajapati Lalan Prasad

बिहार विधान परिषद की द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव को लेकर जेडीयू उम्मीदवारों की घोषणा की
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार

बिहार में विधान परिषद की सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अंतिम मुहर के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में चार प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। जारी सूची के अनुसार, निशांत (पटना), भारती मेहता (मधुबनी) और शिवरानी देवी प्रजापति (पश्चिम चंपारण) को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ललन प्रसाद (शेखपुरा) को विधान परिषद उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।



Leave a Comment