पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड Hamza Burhan मारा गया, पीओके में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली


पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और आतंकवादी हमजा बुरहान पाकिस्तान के मुज़फ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों द्वारा मार दिया गया है. बुरहान, जिसे भारतीय गृह मंत्रालय ने 2022 में आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था, पुलवामा हमले के पीछे का मुख्य सूत्रधार माना जाता था. वह हमले से पहले हमलावरों के लगातार संपर्क में था. जानकारी के अनुसार, हमजा बुरहान मुज़फ्फराबाद में अपने घर से एक रैली के लिए निकला था, तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई राउंड गोलियां चलाईं. उसे दो गोलियां लगीं, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.


Leave a Comment