ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी:श्री अकाल तख्त में कार्यक्रम शुरू, बंद का आह्वान; चप्पे-चप्पे पर पुलिस – Anniversary Of Operation Blue Star Events At Sri Akal Takht Call For Shutdown  Heavy Police Deployment


ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 42वीं बरसी है। श्री अकाल तख्त साहिब में सुबह से ही संगत पहुंचने लगी है। 

सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड अपने समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त पहुंचे। अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त पर पहुंचे।

आज गुरुनगरी में बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सिविल ड्रेस में पुलिस और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी तैनात हैं। माहौल खराब करने वाले गरम ख्याली और हिंदू नेताओं को पुलिस कभी भी हिरासत में ले सकती है। 

एसजीपीसी ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के आसपास अपनी टास्क फोर्स तैनात की है। अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह सिख कौम को संदेश दे रहे हैं। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के पास संगत ने खालिस्तान के नारे लगाए।


कड़ी सुरक्षा और नाकाबंदी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरु नगरी में 65 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। होटल मालिकों को संदिग्धों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख प्रवेश मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट पर भी चेकिंग अभियान चल रहे हैं। जिले में पुलिस और अर्ध सैनिक बल की कुल ग्यारह कंपनियां तैनात की गई हैं।

 


Leave a Comment