गौतम अडानी ने इन दो दिग्गजों को छोड़ा पीछे: गौतम अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मासायोशी सोन को पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी की नेट वर्थ बढ़कर 89.2 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वह मुकेश अंबानी (नेट वर्थ 88 अरब डॉलर) और सॉफ्टबैंक के मासायोशी सोन (87 अरब डॉलर) से आगे निकल गए हैं.