क्यों आती है हिचकी? जानें हिचकियां रोकने के आसान उपाय और कब हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत | why hiccups happen kyon aati hai hichki rokne ke upay iss bimari ke sanket


Health

oi-Staff

How To Stop Hiccups: अक्सर हमें हिचकी आने लगती है जिसकी वजह से कई बार बहुत दिक्कत हो जाती है। हालांकि हिचकी आना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन अगर यह बार-बार या लंबे समय तक बनी रहे तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। आमतौर पर जल्दी-जल्दी खाना, मसालेदार भोजन, ज्यादा ठंडा या गर्म पेय और तनाव इसकी वजह बनते हैं। आइए जानते हैं हिचकी क्यों आती है, इसे तुरंत रोकने के आसान उपाय क्या हैं और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

-

फोटो क्रेडिट: Freepik

आखिर क्यों आती है हिचकी? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

हिचकी तब आती है जब डायफ्राम यानी सांस लेने में मदद करने वाली मांसपेशी अचानक सिकुड़ जाती है। इसके कारण स्वरयंत्र की डोरियां तेजी से बंद हो जाती हैं और ‘हिक’ जैसी आवाज निकलती है।

-

फोटो क्रेडिट: Freepik

हिचकी आते ही करें ये 5 आसान काम, मिल सकती है तुरंत राहत

1. अगर हिचकी रुक नहीं रही तो तुरंत पानी पिएं लेकिन धीरे-धीरे

2. बहुत ज्यादा हिचकी आ रही हो तो उसे रोकने के लिए कुछ सेंकंड के लिए सांस रोकें।

3. हिचकी ने परेशान कर दिया है तो गहरी-गहरी सांस लें।

4. हिचकी को रोकने के लिए आपको तुरंत कुछ मीठा खाना चाहिए।

5. हिचकी को रोकने का एक और आसान उपाय है कि आप तुरंत ठंडा पानी पिएं।

कौन-सी आदतें बढ़ा सकती हैं हिचकी की समस्या?

वैसे तो कभी-कभी हिचकी आना आम बात है बता दें कि कई बार बहुत तेजी से खाना खाने, ज्यादा मसालेदार भोजन खाने, कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने, शराब का सेवन करने और धूम्रपान और तनाव जैसी आदतें हिचकी की समस्या को बढ़ा सकती हैं।

बार-बार हिचकी आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?

अगर कभी-कभी हिचकी आए तो घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन ये समस्या लगातार बनी रहे तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर हिचकी लंबे समय तक बनी रहे, तो यह एसिड रिफ्लक्स (GERD), पेट की समस्या, तंत्रिका तंत्र की गड़बड़ी, डायबिटीज या कुछ अन्य गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है।

कब हिचकी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

यदि हिचकी 48 घंटे से अधिक समय तक रहे, बार-बार आए या इसके साथ सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हिचकी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

धीरे-धीरे भोजन करें, ज्यादा मसालेदार और तैलीय चीजों से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, तनाव कम रखें और धूम्रपान व शराब से दूरी बनाकर हिचकी की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Saturday, June 6, 2026, 17:30 [IST]




Leave a Comment