हर कैटेगरी को अगर मिला लिया जाए तो सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड लिरिस्ट, स्क्रीनराइटर, डायलॉग राइटर और डायरेक्टर गुलजार ने जीता है. इन सारी कैटेगरीज का नाम इसलिए लिया गया है क्योंकि इन सभी को मिलाकर गुलजार ने कुल 22 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं जो अब तक एक रिकॉर्ड है और इसके आस-पास भी कोई नहीं है.