गुस्साई पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, लगाने पड़ गए 4 टांके – wife attack husband private part with sharp weapon during sleeping lcly


बिहार में मुंगेर के पूरवसराय थाना इलाके के शाहजुवेर रोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के रहने वाले मोहम्मद फैसल खान को उसकी पत्नी इशरत हसन उर्फ सानिया ने ही प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं घटना के बाद आरोपी सानिया घर से जेवरात और चार महीने की बच्ची को लेकर फरार हो गई है. 

बताया जाता है कि परिजनों ने फैसल को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसके प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगाए गए. चिकित्सकों के अनुसार मोहम्मद फैसल खतरे से बाहर हैं. पीड़ित मोहम्मद फैसल ने बताया कि उनका निकाह 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी. शादी के बाद शुरू में सबकुछ सामान्य था लेकिन कुछ महीनों बाद से ही पत्नी का किसी और से अवैध संबंध के आरोप के बाद विवाद शुरू हो गया.

कई दिनों से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद
फैसल का आरोप है कि उसकी पत्नी सानिया का किसी गैर मर्द के साथ संबंध हैं और वह अक्सर उस युवक से फोन पर बात करती है. पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे विवाद के बाद सानिया पति से अलग रहने की जिद्द करती थी और घटना के एक दिन पहले भी सानिया और फैसल की मां से विवाद हुआ था. वहीं देर शाम जब फैसल काम से लौटकर घर आया और सोने चला गया.

हालांकि इसी दौरान उसकी पत्नी से उसका विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते सानिया ने फैसल के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा. पूरवसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार ने फोन पर बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद का मामला है. पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment