जून में जारी हो सकता है CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे करें चेक  – cbse class 10 secord board exam result to out soon ngix 


CBSE की 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बोर्ड ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसके लिए कोई ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन ये साफ कर दिया है कि रिजल्ट जून में ही जारी किया जाएगा. बता दें कि नई परीक्षा व्यवस्था के तहत छात्रों को अपने नंबरों को सुधारने के लिए ये दूसरा मौका दिया गया है जिससे वह अच्छा प्रदर्शन कर सकें. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकेंगे.

कब हुआ था परीक्षा का आयोजन? 

CBSE ने सेकंड बोर्ड का आयोजन 15 मई से 21 मई के बीच किया था. इसके तहत छात्रों की पहली परीक्षा अगर अच्छी नहीं गई है, तो सेकंड पेपर में छात्रों को तीन विषयों में अपने नंबर सुधार सकते हैं. इसके साथ ही साल 2025 की परीक्षा में शामिल कम्पार्टमेंट श्रेणी के छात्रों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है. 

यहां पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा उमंग ऐप और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी.

पहली परीक्षा में लड़कियों ने मारी थी बाजी 

हालांकि, बोर्ड ने मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 अप्रैल को जारी किया  था. इस परीक्षा में कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे. वहीं, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था. लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.60 प्रतिशत दर्ज किया गया. 

लगातार बोर्ड को लेकर चल रहा है विवाद

बता दें कि CBSE बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर लगातार विवाद देखने को मिल रहा है. इस दौरान बोर्ड के ऊपर कई आरोप भी लगे हैं जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया है. इसे लेकर अभी भी विवाद जारी है और बोर्ड इस सिस्टम को सही करने पर फोकस कर रही है. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment