Neymar Injured Again:फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले ब्राजील को झटका; नेमार जूनियर फिर हुए चोटिल – Neymar Injured Again: Huge Blow For Brazil Ahead Of Fifa World Cup 2026


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो
Published by: स्वप्निल शशांक

Updated Thu, 21 May 2026 03:47 PM IST

यह नेमार का चौथा फीफा वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले वह 2014, 2018 और 2022 एडिशन में खेल चुके हैं। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही वह चोटिल हो गए हैं। अब यह देखना होगा कि वह वापसी कर पाते हैं या नहीं और उनकी चोट कितनी गंभीर है।


Neymar Injured Again: Huge Blow For Brazil Ahead Of FIFA World Cup 2026

नेमार जूनियर
– फोटो : IANS



विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। नेमार को हाल ही में ब्राजील की विश्व कप टीम में चुना गया है। ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 साल के सैंटोस स्टार बुधवार को सैन लोरेंजो के खिलाफ अपनी टीम के घरेलू कोपा सुदामेरिकाना मैच में पिंडली की चोट के कारण नहीं खेल पाए। हालांकि ब्राजील के क्लब ने नेमार की इंजरी को गंभीर नहीं बताया है। सैंटोस टीम के डॉक्टर रोड्रिगो जोगैब ने कहा कि फॉरवर्ड खिलाड़ी 27 मई को ब्राजील के पहले प्री-वर्ल्ड कप ट्रेनिंग सेशन के लिए तैयार होंगे।


Leave a Comment