अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ कार्यक्रम में खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इसी क्रम में पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता और भारतीय कुश्ती के युवा स्टार अमन सहरावत भी मंच पर नजर आएंगे। दो दिवसीय इस विशेष आयोजन में 20 से अधिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 35 से ज्यादा अतिथि प्रदेश के विकास, खेल, राजनीति, मनोरंजन, अध्यात्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। यह आयोजन 18 और 19 मई को द सेंट्रम होटल में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।