Persian Gulf:ओमान तट के पास 24 भारतीय नाविकों ने लगाई तत्काल मदद की गुहार, अलर्ट पर भारतीय नौसेना – Persian Gulf: Indian Seafarers Sought Urgent Assistance Off The Oman Coast Navy Has Been Alerted


फारस की खाड़ी में ओमान तट के पास 24 भारतीय नाविकों ने तत्काल मदद की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर भारतीय नौसेना को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 

इस बीच, पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर आयोजित अंतर-मंत्रालयी बैठक में पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय जहाज ‘एमटी मैरिवेक्स’ पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। फिलहाल सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

ये बी पढ़ें: ईरान के बाद इस्राइल में भी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी; तेजी से बदली स्थिति पर MEA ने क्या कहा?

ओमान में भारतीय दूतावास ने क्या कहा?


  • ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय नाविकों से जुड़े एक जहाज की घटना पर मिशन सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

  • दूतावास ने कहा कि वह ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि उनकी सुरक्षा और बचाव सुनिश्चित किया जा सके। 

  • दूतावास ने कहा, मिशन भारतीय नाविकों वाले एक जहाज से जुड़े मामले को गंभीरता से देख रहा है। हम उनके बचाव और सुरक्षा के लिए ओमान के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)




Leave a Comment