आज यूट्यूब पर अरबों व्यूज बटोरने वाले गानों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ म्यूजिक वीडियो ऐसे भी हैं जो सिर्फ अपने संगीत नहीं बल्कि अपनी कहानी की वजह से भी याद किए जाते हैं. ऐसा ही एक गाना है ‘जरूरी था’, जिसने रिलीज के बाद रिकॉर्ड तोड़ पॉपुलैरिटी हासिल की और 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया.