इस सूची में चौथे नंबर पर द्रविड़ और गांगुली की जोड़ी है। दोनों ने 156 अंतरराष्ट्रीय पारियों में एक साथ बल्लेबाजी की थी और 51.38 की औसत से 7,657 रन बनाए थे।
इसमें 21 शतकीय और 30 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं।
इस जोड़ी की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 318 रनों की रही थी। दोनों 7 पारियों में नाबाद वापस लौटे।
साल 1996 से 2018 तक ये साथ खेले। दोनों एशिया इलेवन के लिए भी खेल चुके हैं।