अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बने, Cricket Hindi News


अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कमाल का प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच जीता। वह इसी के साथ रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के खास क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट लेने के साथ 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। अक्षर पटेल इसी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट टेस्ट, टी20 और वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारत के पहले हरफनमौला खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, उनसे पहले इस लिस्ट में तीन और खिलाड़ियों का नाम शामिल है, मगर वह तीनों ही सिर्फ एक डिपार्टमेंट के हीरो हैं।

अक्षर पटेल से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट में POTM अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

रोहित शर्मा

जसप्रीत बुमराह

कुलदीप यादव

अक्षर पटेल

कैसा रहा IND vs ENG मैच?

259 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिला थी। टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। रोहित ने 11 तो विराट कोहली ने 5 रन बनाए थे। भारत का स्कोर एक समय पर 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन था। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हालांकि गिल चोट से काफी परेशान दिख रहे थे जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

गिल के आउट होते ही श्रेयस अय्यर भी रन आउट हो गए थे। वहीं भरोसेमंद केएल राहुल भी जल्द पवेलियन लौट गए। अय्यर ने 35, गिल ने 80 तो केएल राहुल ने 1 रन बनाया।

अचानक जब भारतीय पारी लड़खड़ाई तो टीम इंडिया मुश्किल में पड़ गई। भारत के पास अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के बाद बल्लेबाजी करने के लिए शिवम दुबे ही थी। टी20 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल था। मगर फॉर्मेट बदलते ही अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रंग बदल गए। अक्षर ने 57 तो सुंदर ने 52 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले इंग्लैंड ने जो रूट (76) और लियाम डॉसन (68) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 259 रन बोर्ड पर लगाए थे। 80/5 विकेट खोन के बाद इंग्लैंड के लिए यह स्कोर काफी अच्छा था, हालांकि उनके गेंदबाज इसे डिफेंड करने में नाकामयाब रहे।



Leave a Comment