बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के सबसे चर्चित अध्यक्ष रहे दिवंगत पहलाज निहलानी की आज प्रार्थना सभा रखी गई। इसमें अनिल कपूर, फरहान अख्तर और जैकी श्रॉफ से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा व हेमा मालिनी जैसे कई सितारे पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने पहलाज निहलानी के साथ कई फिल्में की हैं। अब उनके निधन के बाद अनिल कपूर प्रार्थन सभा में निर्माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
View this post on Instagram
हेमा मालिनी
दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में शामिल हुईं।
View this post on Instagram
जैकी श्रॉफ
हाल ही में फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में नजर आए अभिनेता जैकी श्रॉफ भी प्रार्थना सभा का हिस्सा बने। जैकी और पहलाज ने साथ में कई फिल्में की हैं।
View this post on Instagram
फरहान अख्तर-जोया अख्तर
रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चओं में बने निर्माता-निर्देशक व एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर भी मशहूर निर्माता पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पहलाज के निधन के बाद भी फरहान अख्तर उनके घर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संवेदनाएं दी थीं। जोया अख्तर के साथ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी प्रेयर मीट में शामिल हुईं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अरुणा ईरानी
वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी पहलाज निहलानी के परिजनों के दुख में शामिल हुईं। उन्होंने प्रार्थना सभा में पहुंचकर निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
View this post on Instagram
शत्रुघ्न सिन्हा
पहलाज निहलानी के साथ हिट फिल्मों का हिस्सा रहे वेटरन एक्टर व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी इस प्रार्थना सभा का हिस्सा बने।
View this post on Instagram