कोलकाता पुलिस तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची है. चार पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे है. उनके आवास के बाहर भारी पुलिसबल तैनात है.
यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है. हालांकि, पुलिस आखिर किस वजह से वहां पहुंची है, इसका आधिकारिक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
यह नोटिस उनके घर के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर मौजूद अवैध निर्माणों से संबंधित बताया जा रहा है. अभिषेक बनर्जी को इस मामले में सात दिनों का नोटिस दिया गया था.
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सात दिन की समयसीमा आज समाप्त हो गई.
—- समाप्त —-