स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही इंटरनेशन क्रिकेट में अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है।
जिन्होंने बिना कोई टेस्ट और वनडे खेले सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही तूफानी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर सैमुअल बद्री को पीछे छोड़ दिया है।
कैरेबियाई जादुई स्पिनर सैमुअल बद्री अपने समय में वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले के सबसे अहम गेंदबाज हुआ करते थे। उन्होंने बिना कोई अन्य फॉर्मेट खेले अपने देश के लिए 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।
इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के ताशिंगा मुसेकिवा 41 मैचों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा 30 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 25 टी20I मैचों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।