अमेरिकी हमलों में ईरान के चाबहार पोर्ट को भी नुक़सान, भारत से क्या है इसका संबंध


अमेरिका के ताज़ा हमले में चाबहार का पोर्ट कंट्रोल टॉवर क्षतिग्रस्त

इमेज स्रोत, @GhonchehAzad

इमेज कैप्शन, अमेरिका के ताज़ा हमले में चाबहार का क्षतिग्रस्त पोर्ट कंट्रोल टॉवर

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि अमेरिका के ताज़ा हवाई हमलों में चाबहार पोर्ट (बंदरगाह) के मेरीटाइम ट्रैफ़िक कंट्रोल टॉवर (समुद्री यातायात नियंत्रण टॉवर) को नुक़सान हुआ है.

8 और 9 जुलाई की रात, इस्लामिक रिवोल्यूशनी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने चाबहार फ़्री ज़ोन संगठन के प्रबंध निदेशक मोहम्मद सईद अरबाबी के हवाले से बताया कि समुद्री यातायात नियंत्रण टॉवर पर हमला हुआ.

इस हमले में टावर को नुक़सान पहुँचा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में चाबहार फ़्री ज़ोन का एक गोदाम (वेयरहाउस) भी क्षतिग्रस्त हुआ.

ईरान ने दावा किया कि बुधवार और गुरुवार को हुए अमेरिकी हमलों में उसके 14 नागरिक मारे जा चुके हैं.



Leave a Comment