अर्जुन राजपूत: छोले-कुलचे की रेहड़ी से इंडिया अंडर-19 तक पहुंचने की कहानी


शनिवार को भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में आमने-सामने हैं. अर्जुन उस भारतीय टीम का हिस्सा हैं

इमेज कैप्शन, शनिवार को भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में आमने-सामने हैं. अर्जुन उस भारतीय टीम का हिस्सा हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

जालंधर के डीएवी कॉलेज के बाहर होती राम छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते थे.

उन्हें क्रिकेट से प्यार था. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी उन्हें ख़ास पसंद थी. लेकिन अपनी आर्थिक हालत में क्रिकेटर बनने का सपना देखना भी उनके लिए मुमकिन नहीं था.

स्थानीय मीडिया में छपी ख़बरों के मुताबिक़ दिनभर रेहड़ी पर काम करने के बाद कभी समय मिलता, तो वह गलियों में क्रिकेट खेल लेते. उनकी पहली चिंता खेल नहीं, घर के लिए खाना जुटाना थी.

कई साल बाद उन्हीं होती राम का बेटा अर्जुन राजपूत इंडिया अंडर-19 की नीली जर्सी पहन रहा है.

अर्जुन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि उनके इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता ने भी कड़ी मेहनत की है.



Leave a Comment