‘असद के साथ बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर हो, बुलडोजर चले’, गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर भड़के संगीत सोम – Asad associates should also be gunned down in encounter Sangeet Som angry on Ghaziabad Surya murder case lclam


गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सिंह सोम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर इस तरीके की मानसिकता के लोग यूपी और देश में पनपेंगे तो किस तरीके का आतंकवाद होगा, ये कल्पना करना मुश्किल है. जिस तरीके से बकरीद के दिन एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से काटा गया वो बर्दाश्त से बाहर है. 

आपको बता दें कि बीजेपी नेता संगीत सोम ने नाबालिग सूर्या चौहान की गला रेतकर की गई नृशंस हत्या पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने इस कृत्य को एक आतंकी घटना करार देते हुए कहा कि ऐसी कट्टरपंथी और हिंसक मानसिकता को भारत में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

घटना के बाद पुलिस द्वारा किए गए एक आरोपी के एनकाउंटर का समर्थन करते हुए संगीत सोम ने मांग की कि मामले में शामिल अन्य सभी दोषियों का भी यही अंजाम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग पुलिस पर फायरिंग करते हैं और मासूमों की जान लेते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनके ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए. 

संगीत सोम ने चेताया कि देश में गुंडागर्दी, आतंकवाद और कट्टरपंथ के लिए कोई जगह नहीं है. न्याय की मर्यादा तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी.  अभी तो ये लोग 20% है तब ये हाल, अगर ज्यादा हो गए तो क्या करेंगे.  हमने पाकिस्तान में देखा है. भारत में यह नहीं होने देंगे. 

मालूम हो कि 28 मई की दोपहर गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय किशोर सूर्या प्रताप चौहान उर्फ सूर्या की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मुख्या आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर हो चुका है.

विवाद की वजह: पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया कि घटना से कुछ समय पहले मुख्य आरोपी असद और सूर्या के बीच मोटरसाइकिल चलाने को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था.

साजिश और हमला: विवाद के बाद असद ने अपने पिता नवाब और दोस्तों (फरहान और अतीक) को इस बारे में बताया. इसके बाद सबने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की साजिश रची. बीच सड़क पर सूर्या को घेरा गया, फरहान ने असद को चाकू दिया, और पिता नवाब के उकसाने पर असद ने सूर्या के पेट में चाकू घोप दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

—- समाप्त —-


Leave a Comment