आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर सरेंडर, पुजारा ने बीसीसीआई से की बड़ी मांग – cheteshwar pujara questions flat ipl pitches makes big demand from bcci lively wickets should be made in india


इंग्लैंड दौरे पर भारत की 0-4 से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बीसीसीआई से भारत में अधिक जीवंत और चुनौतीपूर्ण पिचें बनाने की मांग की है। उन्होंने आईपीएल की सपाट पिचों और 260 रनों वाले मैचों की आलोचना करते हुए कहा कि पिचों पर गेंदबाजों के लिए भी मदद होनी जरूरी है।

cheteshwar pujara
चेतेश्वर पुजारा(फोटोAP)
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक और मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। अक्सर देखा गया है कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के दौरान सपाट पिचों पर तो रनों का अंबार लगा देते हैं, लेकिन जैसे ही उनके सामने विदेशों में चुनौतीपूर्ण और तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचें आती हैं, वे पूरी तरह फ्लॉप साबित होते हैं। भारतीय बल्लेबाजों के इसी लचर प्रदर्शन को देखते हुए टेस्ट विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से एक खास और बड़ी गुहार लगाई है।

गेंदबाजों को मिले मदद, भारत में बनें जीवंत विकेट

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि यदि भारतीय बल्लेबाजों को विदेशी दौरों पर सफलता हासिल करनी है, तो भारत के घरेलू पिचों के मिजाज को बदलना होगा। उन्होंने देश में अधिक जीवंत विकेट तैयार करने की वकालत की है। पुजारा के अनुसार, ऐसी पिचें बनाने से न सिर्फ गेंदबाजों को मदद मिलेगी, बल्कि घरेलू स्तर पर ही बल्लेबाजों को मुश्किल परिस्थितियों में खेलने का अनुभव भी प्राप्त होगा। मौजूदा समय में भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड जैसे देशों में तेज और स्विंग लेती पिचों पर रन बनाने के लिए बुरी तरह जूझ रहे हैं।

आईपीएल की सपाट पिचों और छोटी बाउंड्री पर उठाए सवाल

चेतेश्वर पुजारा ने आईपीएल के दौरान बनने वाले हाई-स्कोरिंग मैचों को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आईपीएल में भी कोई ऐसा मुकाबला देखना पसंद नहीं करता, जहां कोई भी टीम आसानी से 260 रनों जैसे विशाल लक्ष्य को हासिल कर ले। क्रिकेट के इस फटाफट फॉर्मेट में रोमांच तभी बना रहता है, जब गेंदबाजों के लिए भी पिच में कुछ न कुछ मदद मौजूद हो। वर्तमान समय में पिचों का पूरी तरह सपाट होना और मैदान की बाउंड्री का छोटा होना गेंदबाजों के लिए काल साबित हो रहा है।

टी20 क्रिकेट में गलतियों की गुंजाइश बेहद कम

बल्लेबाजों को नसीहत देते हुए पुजारा ने कहा कि टी20 क्रिकेट में पहले से ही गेंदबाजों के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है। ऐसे में अगर पिचें पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल बना दी जाएंगी, तो क्रिकेट का संतुलन बिगड़ जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि हालिया इंग्लैंड दौरे में भारतीय बल्लेबाजों के फुटवर्क और टाइमिंग में भारी कमी देखी गई, जिसके चलते उनके बल्ले से पर्याप्त और आक्रामक शॉट्स देखने को नहीं मिले। अगर भविष्य में आईसीसी ट्रॉफी जीतनी है, तो बीसीसीआई को पुजारा की इस सलाह पर गंभीरता से विचार करना होगा।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में ‘इंडिया टीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है।

विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें